on
technology
- Get link
- X
- Other Apps
Rishabh Pant can play T20 World Cup: जयशाह ने कहा कि अगर पंत सही ढंग से विकेटकीपिंग करना जारी रखते हैं तो वह टी20 विश्व कप के लिए भारत की प्लानिंग में शामिल हो सकते हैं
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पूरी तरह से फिट होने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं. बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से आईपीएल 2024 में खेलने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद पंत ने विकेटकीपिंग करनी शुरू कर दी है. बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत की चोट से उबरने और खेल में वापसी पर जानकारी दी. उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है. पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर है.
जयशाह ने साथ ही कहा कि अगर पंत सही ढंग से विकेटकीपिंग करना जारी रखते हैं तो वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए भारत की प्लानिंग में शामिल हो सकते हैं.
शाह ने कहा, ” वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, वह अच्छी कीपिंग कर रहा है. हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे. अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी. वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी है. अगर वह विकेटकीपिंग कर सका तो वह विश्व कप खेल सकता है. देखते हैं कि वह आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करता है.”
पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे थे. वह बीते 15 महीने से चोट से उबर रहे हैं और रीहैब से गुजर रहे थे और अब लीग के 17वें सीजन में एक बार फिर से दिल्ली के लिए धूम मचाने को तैयार हैं. पंत फिलहाल आगामी टूर्नामेंट के लिए प्रमोशनल शूट में लगे हुए हैं और कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे. इसके बाद, वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत की तैयारी के लिए कैंप में शामिल होने के लिए विशाखापत्तनम जाएंगे.
IPL 2024: ऋषभ पंत ने शुरू की विकेटकीपिंग, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम को इसके बाद अपना अगला मुकाबला 28 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है.
ऋषभ पंत की वापसी क्रिकेट के मैदान में एक बड़ी खबर है। उनके पुनरागमन के साथ ही, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जयशाह ने उन्हें T20 विश्व कप में खेलने के बारे में संभावनाओं का जिक्र किया है। जयशाह ने बताया कि अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के क्षेत्र में सुधार करते रहते हैं, तो वे भारतीय टीम की तैयारियों में शामिल हो सकते हैं।
पंत की वापसी के साथ ही, वे अब IPL 2024 में भी खेलने के लिए तैयार हैं, जो कि उनके क्रिकेट करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, उनकी तैयारियों के साथ-साथ टीम दिल्ली कैपिटल्स भी अपना पहला मुकाबला मोहाली में 23 मार्च को खेलेगी। यह वापसी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है, और इससे भारतीय क्रिकेट टीम को भी एक ताकत मिलती है।
Comments
Post a Comment